![]() |
| Image Source: Google |
डिप्रेशन/अवसाद के लक्षण ?/ Symptoms of depression / Signs of depression
Hello everyone आप लोगो का फिर से स्वागत हैं हमारे ब्लॉग "Depression जानकारी" में जैसा की मैंने आप लोगो को अपनी पिछली पोस्ट में डिप्रेशन के बारे में बताया था।अपनी इस पोस्ट में मैं डिप्रेशन के लक्षण के बारे में बताउंगी। डिप्रेशन के लक्षण पुरुषों,महिलाओं,बच्चों और किशोरों में अलग अलग हो सकते हैं।Depression के जो सामान्य लक्षण होते हैं उसे मैं अपनी पिछली पोस्ट में बता चुकी हूँ,अगर आप सामान्य लक्षण जानना चाहते हैं तो हमारे नीचे दिए गए Articles को पढ़कर, आप जान सकते हैं :
पुरुषों में डिप्रेशन के लक्षण
पारिवारिक या सामाजिक स्थितियों से बचना
नशा
उचित ब्रेक लिए बिना लगातार काम करना
रिश्तों में अधिक नियंत्रण या अपमानजनक बनना
इस सिचुएशन में पुरुष अपनी रिलेशनशिप में अपने पार्टनर के साथ बहुत अधिक नियंत्रण करने लग जाते हैं जैसे हर छोटी छोटी बातों पर अपने पार्टनर पर नजर रखना।पुरुषों में अपने पार्टनर पर अपमानजनक जैसी भाषा इस्तेमाल करने के लक्षण भी पाए गए हैं।
जोखिम लेने वाले व्यवहार में संलग्न होना,जैसे कि जुआ
कई बार आदमी डिप्रेशन में गलत संगत में भी पड़ जाते हैं जैसे कि जुआ।
गुस्सा निराशा चिड़चिड़ापन
डिप्रेशन में पुरुषों में बहुत ज़्यादा गुस्सा करने, निराशाजनक होने ,चिड़चिड़ा होने जैसे लक्षण भी पाए गए हैं।
पुरुषों में शारीरिक लक्षण
महिलाओं में डिप्रेशन के लक्षण
महिलाओं में डिप्रेशन के लक्षण पुरुषों की अपेक्षा बहुत अलग होते हैं। ऐसे में इन लक्षणों को सही समय पर भांपना बहुत जरूरी है। इसलिए इनके लक्षण जानना बहुत जरूरी हैं जोकि इस प्रकार हैं :
रूचि खत्म होना
थका हुआ महसूस करना
आत्मविश्वास कम हो जाना
डाइट में परिवर्तन
डिप्रेशन या अवसाद में कई बार महिलाओ की डाइट पर भी फ़र्क़ पड़ जाता हैं।कुछ महिलाये अच्छा महसूस करने के लिए अधिक खाना शुरू कर देती हैं या फिर कुछ दुखी हो कर खाना ही नहीं खाती।
वजन का घटना या बढ़ना
महिलाओ की डाइट में परिवर्तन होने के कारण उनका वजन कम हो जाता हैं या ओवरईटिंग के कारण वजन बढ़ भी जाता हैं।
मूड स्विंग
बहुत अधिक चिंता करना
आत्महत्या के विचार आना
महिलाओं में डिप्रेशन होने पर उसकी पहचान और फिर ट्रीटमेंट एक बड़ा मुद्दा हो सकता है।हो सकता है कि महिला को पता ही नहीं चले कि उसे डिप्रेशन की समस्या है। महिलाओं में डिप्रेशन की समस्या होने पर उसके लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। महिलाओं को पुरुषों की अपेक्षा दोगुना तेजी से डिप्रेशन होने की संभावना रहती है।
बच्चों में डिप्रेशन के लक्षण
ज्यादातर माता पिता को ये लगता हैं की बच्चों को डिप्रेशन नहीं हो सकता हैं लेकिन क्या आप जानते हैं विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की 2017 की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में 13-15 वर्ष की आयु के 4 बच्चों में से लगभग एक बच्चा डिप्रेशन से ग्रस्त है।आंकड़ों पर ना भी जाएं तो मनोवैज्ञानिकों का अनुभव कहता है कि आजकल हर क्लास से दो-तीन बच्चे डिप्रेशन का शिकार निकल आते हैं। आज डिप्रेशन बच्चों में एक गंभीर बीमारी बन गया हैं बच्चों में डिप्रेशन का इलाज किया जा सकता हैं इसलिए समय पर इसके लक्षण पहचानना बेहद जरुरी हैं तो चलिए जानते हैं इसके लक्षण के बारे में :- बच्चे बात बात पर दुखी हो जाते हैं और चिड़चिड़े रहते हैं।
- बच्चे बात बात पर रोते हैं और गुस्सा करने लग जाते हैं।
- बच्चे अकेले रहना पसंद करते हैं वे दोस्तों और परिवार से अलग अलग रहते हैं।
- स्कूल की पढ़ाई में ध्यान केंद्रित न कर पाना।
- बच्चे अपने बारे में नेगेटिव बाते करते हैं और लौ एनर्जी महसूस करते हैं।
- बच्चों को सोने में भी परेशानी महसूस होती हैं उनकी भयानक सपनो से नींद भी खुल जाती हैं जिसके कारण वे स्पष्ट रूप से नींद पूरी नहीं कर पाते हैं।
- बच्चों के सिरदर्द और बदनदर्द होना।
किशोरों में डिप्रेशन के लक्षण
- किशोर अवसाद या डिप्रेशन में अकेलापन महसूस करते हैं उन्हें लगता हैं की उनकी सारी उम्मीदे टूट गयी हैं। वे अपने आप को असहाय महसूस करते हैं।
- किशोरों में पढ़ाई का प्रेशर ,प्यार में धोखा ,जॉब का दबाव आदि की वजह से उनके दिमाग में लगातार दबाव बढ़ता रहता हैं।
- पुरे समय शरीर में बेचैनी सी रहना।
अन्य सामान्य लक्षण जैसे सुसाइडल थॉट्स ,नींद कम या ज्यादा आना ,थका हुआ महसूस करना आदि।
मैं आशा करती हूँ आपको मेरी पोस्ट के माध्यम से डिप्रेशन के लक्षण को समझने में मदद मिली होगी ।
यदि यह लेख आपके लिए लाभप्रद रहा हो तो कृपया comment के माध्यम से मुझे ज़रूर बताएं और मेरी पोस्ट को अपने Friends के साथ Share भी कीजिये ।
आप सभी हमेशा स्वस्थ रहे यही "Depression जानकारी" की कामना हैं।
धन्यवाद ।




10 Comments
Well explained
ReplyDeletethanks & stay connected at depression jankari.
DeleteVery informative..
ReplyDeletethanks & stay connected at depression jankari.
DeleteInformative ji..keep it up...do u accept guest post?
ReplyDeleteIf yes ... Contact me - 7988547947
thanks & i am a beginner so did not start guest post yet but in future when i will start will let u know stay connected at depression jankari.
Deleteyou are a great content writer mam thanx from
ReplyDeletejankari news
jankari news
kapil sharma wife
ajfitzone
thanks & i have gone through your page jankari news and i found it very informative please stay connected at depression jankari.
Deletegreat informative post.
ReplyDeletemy blog is also about fitness,health and wealth,
go visit once https://www.fithut.in
thanks & stay connected at depression jankari.I found your blog useful & informative.
DeletePlease do not enter any spam link in the comment box.