no-style

डिप्रेशन/अवसाद के लक्षण ?/ Symptoms of depression / Signs of depression

डिप्रेशन/अवसाद के लक्षण ?/ Symptoms of depression / Signs of depression
Image Source: Google


डिप्रेशन/अवसाद के लक्षण ?/ Symptoms of depression / Signs of depression

Hello everyone आप लोगो का फिर से स्वागत हैं हमारे ब्लॉग "Depression जानकारी" में जैसा की मैंने आप लोगो को अपनी पिछली पोस्ट में डिप्रेशन के बारे में बताया थाअपनी इस पोस्ट में मैं डिप्रेशन के लक्षण के बारे में बताउंगी डिप्रेशन के लक्षण पुरुषों,महिलाओं,बच्चों और किशोरों में अलग अलग हो सकते हैं

Depression के जो सामान्य लक्षण होते हैं उसे मैं अपनी पिछली पोस्ट में बता चुकी हूँ,अगर आप सामान्य लक्षण जानना चाहते हैं तो हमारे नीचे दिए गए Articles को पढ़कर, आप जान सकते हैं :


पुरुषों में डिप्रेशन के लक्षण

पारिवारिक या सामाजिक स्थितियों से बचना

डिप्रेशन में पुरुष परिवार से दूर रहने की कोशिश करते हैं और किसी भी पारिवारिक समारोह में जाने से बचते हैं। ऐसा व्यक्ति पारिवारिक या सामाजिक स्थितियों से बचने की कोशिश करता हैंपुरुष अपने आप को पारिवारिक जिम्मेदारी निभाने में मुश्किल महसूस करता हैं ऐसे व्यक्ति को जिम्मेदारियां अब बोझ लगने लगती हैं जिसकी वजह से पुरुष पारिवारिक जिम्मेदारी निभा नहीं पाते हैं


नशा

डिप्रेशन में पुरुष बहुत ज़्यादा नशा करने लग जाता हैं चूँकि ऐसा व्यक्ति वास्तविक्ता से दूर भागना चाहता हैं और इसके लिए नशा करना ही उन्हें एकमात्र सहारा लगता हैं

उचित ब्रेक लिए बिना लगातार काम करना

डिप्रेशन में पुरुषों में ये लक्षण भी पाए गए हैं जिसमे वो अस्पष्ट रूप से बिना ब्रेक लिए निरंतर काम करते रहते हैं

रिश्तों में अधिक नियंत्रण या अपमानजनक बनना

इस सिचुएशन में पुरुष अपनी रिलेशनशिप में अपने पार्टनर के साथ बहुत अधिक नियंत्रण करने लग जाते हैं जैसे हर छोटी छोटी बातों पर अपने पार्टनर पर नजर रखनापुरुषों में अपने पार्टनर पर अपमानजनक जैसी भाषा इस्तेमाल करने के लक्षण भी पाए गए हैं

जोखिम लेने वाले व्यवहार में संलग्न होना,जैसे कि जुआ

कई बार आदमी डिप्रेशन में गलत संगत में भी पड़ जाते हैं जैसे कि जुआ


गुस्सा निराशा चिड़चिड़ापन

डिप्रेशन में पुरुषों में बहुत ज़्यादा गुस्सा करने, निराशाजनक होने ,चिड़चिड़ा होने जैसे लक्षण भी पाए गए हैं

पुरुषों में शारीरिक लक्षण

सिर दर्द• छाती में जकड़न• जोड़, अंग या पीठ में दर्द•कब्ज़ की शिकायत• थकान• बहुत अधिक या बहुत कम सोना• बेचैन या उत्तेजित महसूस करना• बहुत अधिक या बहुत कम खाना• वजन कम होना

डिप्रेशन/अवसाद के लक्षण ?/ Symptoms of depression / Signs of depression

महिलाओं में डिप्रेशन के लक्षण

महिलाओं में डिप्रेशन के लक्षण पुरुषों की अपेक्षा बहुत अलग होते हैं। ऐसे में इन लक्षणों को सही समय पर भांपना बहुत जरूरी है। इसलिए इनके लक्षण जानना बहुत जरूरी हैं जोकि इस प्रकार हैं :

रूचि खत्म होना

अवसाद या डिप्रेशन में महिलाओ में हर बात से रूचि खत्म होने लगती हैं किसी भी एक्टिविटी या हॉबी में उनका मन नहीं लगता हैं किसी भी एन्जॉय करने वाले मूवमेंट को वो सही से एन्जॉय नहीं कर पाती हैं

थका हुआ महसूस करना

दिन भर भागदौड़ कर मुस्कुरा कर काम करने वाली आपकी घर की महिला अगर बहुत ज्यादा थकावट महसूस करे तो ये अवसाद/डिप्रेशन का लक्षण हो सकता हैंमहिलाओ में बिना किसी कारण या बिना कुछ काम किये थका हुआ महसूस करने के भी लक्षण पाए जाते हैं

आत्मविश्वास कम हो जाना

महिलाओ में डिप्रेशन में किसी भी काम को करने के दौरान खुद को उसके लायक न समझना जैसे लक्षण भी पाए जाते हैंवे हर वक़्त ये सोचती हैं की वो ये काम नहीं कर सकती वे अक्सर अपनी ही आलोचना खुद करती हैंवे प्रेजेंट और फ्यूचर में अपनी होप खो देती हैं

डाइट में परिवर्तन

डिप्रेशन या अवसाद में कई बार महिलाओ की डाइट पर भी फ़र्क़ पड़ जाता हैंकुछ महिलाये अच्छा महसूस करने के लिए अधिक खाना शुरू कर देती हैं या फिर कुछ दुखी हो कर खाना ही नहीं खाती

वजन का घटना या बढ़ना

महिलाओ की डाइट में परिवर्तन होने के कारण उनका वजन कम हो जाता हैं या ओवरईटिंग के कारण वजन बढ़ भी जाता हैं


मूड स्विंग

डिप्रेशन में महिलाओ में अक्सर मूड में परिवर्तन जैसे लक्षण भी पाए जाते हैं महिलाओ का मूड बहुत जल्दी जल्दी बदलता रहता हैं छोटी छोटी बातो पर गुस्सा करना चिड़चिड़ा हो जाना घबराहट महसूस करना आदि

बहुत अधिक चिंता करना

डिप्रेशन या अवसाद में महिलाये बहुत अधिक स्ट्रेस लेने लग जाती हैं वो छोटी छोटी बातो पर भी चिंता करने लग जाती हैं जिससे वे खुद को हमेशा तनाव ग्रसित महसूस करती हैं

आत्महत्या के विचार आना

जब डिप्रेशन आप पर बहुत हावी हो जाता हैं तो मन में आत्महत्या जैसे विचार भी आने लगते हैं चूँकि उन्हें अपने जीवन में कोई उद्देश्य नहीं दिखता हैं उन्हें मरना ही एकमात्र Solution लगता हैं इस स्तर तक उनका अवसाद न पहुंचे उसके लिए समय पर इसके लक्षण समझ कर इसका इलाज किया जा सकता हैं

महिलाओं में डिप्रेशन होने पर उसकी पहचान और फिर ट्रीटमेंट एक बड़ा मुद्दा हो सकता है।हो सकता है कि महिला को पता ही नहीं चले कि उसे डिप्रेशन की समस्या है। महिलाओं में डिप्रेशन की समस्या होने पर उसके लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। महिलाओं को पुरुषों की अपेक्षा दोगुना तेजी से डिप्रेशन होने की संभावना रहती है।

बच्चों में डिप्रेशन के लक्षण

ज्यादातर माता पिता को ये लगता हैं की बच्चों को डिप्रेशन नहीं हो सकता हैं लेकिन क्या आप जानते हैं विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की 2017 की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में 13-15 वर्ष की आयु के 4 बच्चों में से लगभग एक बच्चा डिप्रेशन से ग्रस्त है।आंकड़ों पर ना भी जाएं तो मनोवैज्ञानिकों का अनुभव कहता है कि आजकल हर क्लास से दो-तीन बच्चे डिप्रेशन का शिकार निकल आते हैं। आज डिप्रेशन बच्चों में एक गंभीर बीमारी बन गया हैं बच्चों में डिप्रेशन का इलाज किया जा सकता हैं इसलिए समय पर इसके लक्षण पहचानना बेहद जरुरी हैं तो चलिए जानते हैं इसके लक्षण के बारे में :

  • बच्चे बात बात पर दुखी हो जाते हैं और चिड़चिड़े रहते हैं।
  • बच्चे बात बात पर रोते हैं और गुस्सा करने लग जाते हैं।
  • बच्चे अकेले रहना पसंद करते हैं वे दोस्तों और परिवार से अलग अलग रहते हैं।
  • स्कूल की पढ़ाई में ध्यान केंद्रित न कर पाना।
  • बच्चे अपने बारे में नेगेटिव बाते करते हैं और लौ एनर्जी महसूस करते हैं।
  • बच्चों को सोने में भी परेशानी महसूस होती हैं उनकी भयानक सपनो से नींद भी खुल जाती हैं जिसके कारण वे स्पष्ट रूप से नींद पूरी नहीं कर पाते हैं।
  • बच्चों के सिरदर्द और बदनदर्द होना।
अगर आपके बच्चों में एक साथ ऐसे कई लक्षण दिखाई देते हैं तो बिना देरी किये जल्द से जल्द किसी मनोचिकित्सक की सलाह लें।

किशोरों में डिप्रेशन के लक्षण

  • किशोर अवसाद या डिप्रेशन में अकेलापन महसूस करते हैं उन्हें लगता हैं की उनकी सारी उम्मीदे टूट गयी हैं वे अपने आप को असहाय महसूस करते हैं।
  • किशोरों में पढ़ाई का प्रेशर ,प्यार में धोखा ,जॉब का दबाव आदि की वजह से उनके दिमाग में लगातार दबाव बढ़ता रहता हैं।
  • पुरे समय शरीर में बेचैनी सी रहना।
अन्य सामान्य लक्षण जैसे सुसाइडल थॉट्स ,नींद कम या ज्यादा आना ,थका हुआ महसूस करना आदि।

मैं आशा करती हूँ आपको मेरी पोस्ट के माध्यम से डिप्रेशन के लक्षण को समझने में मदद मिली होगी ।

यदि यह लेख आपके लिए लाभप्रद रहा हो तो कृपया comment के माध्यम से मुझे ज़रूर बताएं और मेरी पोस्ट को अपने Friends के साथ Share भी कीजिये ।

आप सभी हमेशा स्वस्थ रहे यही "Depression जानकारी" की कामना हैं।

धन्यवाद ।


Post a Comment

10 Comments

  1. Informative ji..keep it up...do u accept guest post?
    If yes ... Contact me - 7988547947

    ReplyDelete
    Replies
    1. thanks & i am a beginner so did not start guest post yet but in future when i will start will let u know stay connected at depression jankari.

      Delete
  2. Replies
    1. thanks & i have gone through your page jankari news and i found it very informative please stay connected at depression jankari.

      Delete
  3. great informative post.
    my blog is also about fitness,health and wealth,
    go visit once https://www.fithut.in

    ReplyDelete
    Replies
    1. thanks & stay connected at depression jankari.I found your blog useful & informative.

      Delete

Please do not enter any spam link in the comment box.