no-style

डिप्रेशन क्या है ? -पढ़े इसके मुख्य लक्षण,कारण और इलाज | (Depression In Hindi)

डिप्रेशन क्या है ? -पढ़े इसके मुख्य लक्षण,कारण और इलाज | (Depression In Hindi)
डिप्रेशन क्या है ? -पढ़े इसके मुख्य लक्षण,कारण और इलाज | (Depression In Hindi)


डिप्रेशन क्या है ? -पढ़े इसके मुख्य लक्षण,कारण और इलाज | (Depression In Hindi)

Depression एक ऐसा शब्द हैं जिसको सुनते ही लोग हिचिकचाने लग जाते हैं और कोई भी इसके बारे में बात करना नहीं चाहता हैं और यही इसके समाधान में सबसे बड़ी बाधा है।

क्या आपको पता हैं विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ-WHO) द्वारा किए गए अध्ययन के अनुसार, भारत में लगभग 200 मिलियन ( २० करोड़) लोग डिप्रेशन या अवसाद से पीड़ित हो सकते हैं, यानी पांच लोगों में से एक। Depression से पूरी दुनिया में 8 लाख लोग Suicide कर लेते हैं और आत्महत्या 15-29 वर्षीय बच्चों में मौत का दूसरा प्रमुख कारण है।डब्ल्यूएचओ-WHO के एक और अध्ययन के अनुसार हम दुनिया के सबसे उदास देश हैं।(India is the most depressed country: WHO report).

हम सभी ने अपनी लाइफ में डिप्रेशन या अवसाद शब्द को जरूर सुना होगा और कई बार लोग डिप्रेशन से गुजरते भी हैं लेकिन ये जान नहीं पाते की ये डिप्रेशन हैं या सामान्य मूड चेंज।

इसलिए आज मैं आप सभी को अपनी इस पोस्ट में Depression के बारे में बताउंगी।

डिप्रेशन क्या हैं ?/What is Depression ?

Depression को हम एक स्पष्ट परिभाषा तो नहीं दे सकते चूँकि Depression एक मानसिक बीमारी हैं। "डिप्रेशन में व्यक्ति लाचार और निराश महसूस करता है ऐसा व्यक्ति हमेशा अपने आप को अकेला और दुखी महसूस करता हैं ऐसे व्यक्ति का किसी भी काम में मन नहीं लगता हैं और हमेशा उसके दिमाग में नकरात्मक विचार ही आते रहते हैं" तो हम कह सकते हैं की "अवसाद या डिप्रेशन का तात्पर्य मनोविज्ञान के क्षेत्र में मनोभावों संबंधी दुख से होता है"।

सामान्य निराशा या आमतौर पर होने वाली Tension को डिप्रेशन का नाम देना गलत हैं चूँकि जीवन में कभी कभी Low/Sad Feel करना या Tension होना आम बात हैं इसको Depression नहीं कह सकते लेकिन अगर आपको ऐसा एहसास काफी लम्बे समय तक हो रहा हैं और आपका ये निराशा का एहसास साथ न छोड़े तो यह Depression हो सकता हैं ।

According to World Health Organization “ Depression is a common mental disorder affecting more than 264 million people worldwide. It is characterized by persistent sadness and a lack of interest or pleasure in previously rewarding or enjoyable activities. It can also disturb sleep and appetite; tiredness and poor concentration are common. Depression is a leading cause of disability around the world and contributes greatly to the global burden of disease. The effects of depression can be long-lasting or recurrent and can dramatically affect a person’s ability to function and live a rewarding life”

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार “डिप्रेशन दुनिया भर में 264 मिलियन से अधिक लोगों को प्रभावित करने वाला एक सामान्य मानसिक विकार है। यह लगातार दुख और पहले से पुरस्कृत या सुखद गतिविधियों में रुचि या खुशी की कमी की विशेषता है। यह नींद और भूख को भी परेशान कर सकता है; थकावट और खराब एकाग्रता आम है। अवसाद दुनिया भर में विकलांगता का एक प्रमुख कारण है और बीमारी के वैश्विक बोझ में बहुत योगदान देता है। अवसाद के प्रभाव लंबे समय तक चलने वाले या आवर्तक हो सकते हैं और नाटकीय रूप से किसी व्यक्ति के काम करने और पुरस्कृत जीवन जीने की क्षमता को प्रभावित कर सकते हैं ”।

डिप्रेशन/अवसाद के लक्षण ?/ Symptoms of depression / Signs of depression

Depression न केवल आपके मन को प्रभावित करता हैं बल्कि आपकी भावनाओ को भी प्रभावित करता हैं ।जिसके कारण आपके कार्य और आपके दुसरो के साथ रिश्तो को भी खराब कर देता हैं इसलिए इसके लक्षण के बारे में जानना बेहद जरुरी हैं चूँकि समय पर इसके लक्षण के बारे में जानकर इससे उबरने में मदद मिल सकती हैं तो चलिए जानते हैं डिप्रेशन के लक्षणों के बारे में :

1. मनोदशा में परिवर्तन(Mood Changes)

Depression में मूड बदलता रहता हैं कभी आप बहुत ज्यादा निराश महसूस करते हैं तो कभी आपका मन बहुत ज्यादा चिड़चिड़ा हो जाता हैं। आपको बिना वजह गुस्सा आने लगता हैं और मन बहुत ज्यादा असंतोष महसूस करता हैं । डिप्रेशन में व्यक्ति को बहुत अकेला महसूस होता हैं और वह बहुत दुखी महसूस करता हैं ।जिसकी वजह से ऐसा व्यक्ति तनाव महसूस करता हैं जोकि उसकी मानसिक स्तर को प्रभावित करता हैं ।

2. नींद

Depression से ग्रसित व्यक्ति को नींद नहीं आती हैं या तो बहुत कम नींद आती हैं ।कई बार व्यक्ति की नींद बीच में ही खुल जाती हैं और ऐसा व्यक्ति बिना वजह के रोने भी लगता हैं । कई व्यक्ति में बहुत ज्यादा नींद आने जैसे लक्षण भी पाए गए हैं। डिप्रेशन से प्रभावित व्यक्ति नींद पूरी न होने के कारण या ज्यादा नींद आने के कारण सुबह थका हुआ ही उठता हैं। वह हमेशा थकाव और बेचैनी महसूस करता हैं।

3. ध्यान केंद्रित करने में परेशानी(Trouble in Concentrating)

Depression से ग्रसित व्यक्ति ध्यान लगा के कोई काम नहीं कर पाते हैं ।कार्य की गति धीमी होना, कुछ याद न रहना या सामान्य चीजे भूलना जैसे लक्षण भी पाए जाते हैं ।

4. नकरात्मक विचार आना

आपको हमेशा नकरात्मक विचार(Negative thoughts) आते हैं। आप चाहे कितना भी कोशिश कर लो लेकिन आप Negative thoughts से बाहर नहीं आ पाते हैं जिसकी वजह से आपका मन बहुत अशांत रहता हैं।

5. नशा

कुछ लोग Depression में नशा करने लगते हैं और ऐसे लक्षण ज्यादातर आदमियों में पाए जाते हैं।
आपने कई बार अपने आस पड़ोस या रिश्तेदारों में भी देखा होगा की वह लोग जो नशा नहीं करते थे या करते थे लेकिन अब ज्यादा नशा करने लगे हैं इसका मुख्य कारण Depression भी हो सकता हैं। Depression में लोग वास्तविकता से भागते हैं और इसलिए नशा का सहारा ले लेते हैं चूँकि वो Reality को स्वीकार करने में असमर्थ होते हैं। जीवन के उतार चढ़ाव को बर्दाश करने की क्षमता उनमे नहीं होती हैं ।

6. आत्महत्या के विचार आना(Suicidal thoughts)

Depression में व्यक्ति में आत्महत्या के विचार आना जैसे लक्षण भी पाए गए हैं ।ऐसे लोग अपने आप को असहाय महसूस करते हैं। उन्हें ज़िन्दगी में सिर्फ समस्या ही दिखती हैं। जिसकी वजह से मन में Suicidal thoughts आने लगते हैं। ऐसे लोगो को सुसाइड करना ही एकमात्र Solution लगता हैं ।

7. अन्य शारीरिक लक्षण

बहुत अधिक या कम नींद आना ,बहुत कम या अधिक भूख लगना,बर्ताव बदलना, चिड़चिड़ा हो जाना , बहुत ज्यादा गुस्सा आना ,कब्ज, सर दर्द,अचानक वजन बढ़ना या कम होना ,हमेशा थका हुआ महसूस करना आदि ।


अगर आपको आपके दोस्तों या रिश्तेदारों किसी में भी ऐसे लक्षण हैं तो Please उन्हें किसी Psychiatrist/Professional Expert को दिखाइए ताकि वो ऐसी बीमारी से उन्हें जल्दी बाहर ला सके।

आप Depression से घबराएं नहीं चूँकि Depression एक Common Illness हैं और इसका उपचार भी संभव हैं।इसे छुपा कर आप डिप्रेशन को बढ़ावा मत दीजिये बल्कि इससे लड़े जैसे की हमारी टैग लाइन हैं "आओ मिल कर लड़े डिप्रेशन से ” ।
डिप्रेशन के लक्षण पुरुषों,महिलाओं,बच्चों और किशोरों में अलग अलग हो सकते हैं। जिसे नीचे लिखे Articles को पढ़कर ,आप जान सकते हैं :




डिप्रेशन क्या है ? -पढ़े इसके मुख्य लक्षण,कारण और इलाज | (Depression In Hindi)


डिप्रेशन/अवसाद के कारण ?/ Causes of depression/ Reason of depression

चलिए अब हम जानते हैं की Depression के कारणों के बारे में :

1.हार्मोनल असंतुलन (Hormonal imbalance)

हार्मोनल असंतुलन (Hormonal imbalance) एक ऐसी स्थिति है जो पुरुषों और महिलाओं दोनों को प्रभावित कर सकती है। हार्मोन में बदलाव जैसे युवावस्था, रजोनिवृत्ति या पेरिमनोपोज (puberty, menopause or perimenopause), थायराइड समस्या आदि कई स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है। जिसमे डिप्रेशन जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्या भी शामिल हैं ।

पोस्टमार्टम डिप्रेशन(Postpartum depression) इसका एक मुख्य उदाहरण हैं।
पोस्टमार्टम डिप्रेशन माँ को एक बच्चे को जन्म देने के बाद हो सकता हैं। पोस्टपार्टम डिप्रेशन के मुख्य लक्षण नींद न आना, कम भूख लगना, अपने बच्चे और पार्टनर से दूर होना, मूड स्विंग्स, लगातार दुखी रहना, चिड़चिड़ाहट या बेचैनी, बार बार रोना, अधिक चिंता, डर सताना आदि हैं।

2. आनुवंशिकी (Genetic)

डिप्रेशन जेनेटिक भी हो सकता हैं।अगर आपके परिवार में किसी सदस्य को डिप्रेशन हुआ हैं तो आप में भी हो सकता हैं ।

3. जीवन में परिवर्तन

कई बार जीवन में कुछ ऐसा बड़ा परिवर्तन हो जाता हैं जिसे हम ट्रॉमा (Trauma) भी कह सकते हैं। जैसे किसी प्रियजन की मृत्यु हो जाना,अपने पार्टनर से ब्रेकअप हो जाना ,नौकरी से निकाल दिए जाना,धन से सम्बंधित परेशानिया आदि। ऐसे जीवन में गंभीर बदलाव भी Depression का कारण बन सकते हैं ।

4. सामाजिक कारण

एक सबसे बड़ा कारण अपने समाज में यह भी है, कि सबसे बड़ा रोग क्या कहेंगे लोग, हमारे मन से इस गहरी परत ने ना जाने कितने मनोविकारों को जन्म दिया है।अपना जीवन साथी,अपनी जीविका, करियर अपनी पसंद से ना चुन पाना एक बड़ा कारण है तनाव व दुख का जो की डिप्रेशन या अवसाद का रुप ले लेता है।

5. अकेलापन

आज के समय में अकेलापन ये बेहद पाए जाने वाला कारण बन गया हैं Depression का। आज के टाइम में फेसबुक व्हाट्सप्प में तो लोगो के साथ बहुत लोग जुड़े हुए हैं लेकिन असल ज़िन्दगी में कोई ऐसा व्यक्ति लोगो के पास नहीं हैं जिनसे वो अपने दिल या मन की बात कह सके। जिससे वो अकेले रह कर धीरे धीरे Depression में चले जाते हैं ।

Depression का सही कारण समझना उसके इलाज को आसान बना सकता है इसलिए मैं आशा करती हूँ की मेरी इस पोस्ट से आप सभी को डिप्रेशन के कारण को समझने में मदद मिली होगी 


डिप्रेशन/अवसाद का इलाज /डिप्रेशन से बचाव/ Treatment of depression/ Prevention from depression

Depression एक ऐसे गंभीर समस्या हैं जिसका समय पर इलाज करना बेहद जरूरी हैं अन्यथा Depression आपके जीवन को अंधकार में ला सकता हैं तो चलिए अब जानते हैं डिप्रेशन/अवसाद का इलाज /डिप्रेशन से बचाव :

1. खुशहाल जीवन शैली को अपनाये

Depression से प्राकर्तिक रूप से बचने का सबसे अच्छा तरीका हैं की आप खुशहाल जीवन शैली को अपनाये।
अपने चारो और ख़ुशी का माहौल बनाने के लिए संगीत की मदद लीजिये लेकिन उदास या दिल टूटने वाले Songs मत सुनिए बल्कि Motivational songs,मधुर और अच्छे गाने सुने। जीवन में खुश रहने की कोशिश करे। इसके लिए आप हैप्पीनेस प्रोग्राम(Happiness Programme) से जुड़िये कई ऐसी संस्थाए हैं जो Happiness Programme करवाती हैं तो आप उसका हिस्सा बन कर डिप्रेशन से छुटकारा पा सकते हैं या अन्य कोई तरीके जिससे आप खुश रह सके और वो आपसे बेहतर कोई नहीं जान सकता की कैसे खुद को खुश रखना हैं।

2. उपचार

डिप्रेशन/अवसाद की समस्या गंभीर हो जाने पर डॉक्टर से सलाह करके उपचार करना जरुरी है। यदि आपके आस-पास कोई भी व्यक्ति बताए गए 2-3 लक्षणों या अधिक से ग्रस्त है तो उसे तुरंत डाॅक्टर के पास लेकर जाऐं। 2 हफ्ते से अधिक यदि कोई व्यक्ति दुखी या उदास है और खाना-पीना ठीक से ना ले रहा हो तो वह अवसाद से ग्रसित हो सकता है। उसे डाॅक्टर की सलाह लेनी चाहिए। दवाइयाँ और मनोचिकित्सा एक साथ लेने से अधिक असर होता है।

3. सकरात्मक सोच से जुड़िये (Connect with Positive thinking)

Depression का मुख्य लक्षण हैं हमेशा नकरात्मक विचार(Negative thoughts) आना ।आप हमेशा Negative feel करते हैं इसलिए Negative vibes से बचने के लिए आपको सकरात्मक सोच(Positive thinking ) से जुड़ना चाहिए। इसके लिए आप Motivational Stories पढ़ सकते हैं ,Motivational Videos देख सकते हैं, किसी Motivational Speaker जैसे संदीप माहेश्वरी के Videos देख सकते हैं या Motivational Seminar में जाइए।
आप अपने जीवन में जिनके साथ Comfortable feel करते हैं उनके साथ बातें करिये ।अपनी समस्या Discuss कीजिये। चूँकि चुप रहने से अकेले रहने से आप में और ज्यादा नेगेटिव थॉट्स (Negative thoughts) आते हैं।

4. ध्यान(Meditation)

यह अति प्रभावशाली और बहुत लाभदायक है। ध्यान(Meditation) करने से मरीजों को काफी लाभ होता है।ध्यान करने से मस्ती, प्रसन्नता शांति मन में बनी रहती है एवं शरीर तंदुरुस्त बना रहता हैं।

5. व्यायाम

डिप्रेशन से छुटकारा पाने का सबसे अच्छा तरीका हैं व्यायाम ।आप कई व्यायाम जैसे अनलोम विलोम, भ्रामरी प्राणायाम, बंध और सूर्य नमस्कार तथा योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करें। घर के बाहर निकलें, प्रतिदिन सैर पर जाएं और व्यायाम को अपने जीवन में स्थान दें तनाव अपने आप आपसे दूर हो जाएगा।

मैं आप लोगो को अपनी अन्य पोस्ट के माध्यम से Depression के बारे में जानकारी देती रहूंगी ।

मैं आशा करती हूँ आपको मेरी पोस्ट के माध्यम से डिप्रेशन की जानकारी और Depression को समझने में मदद मिली होगी ।

यदि यह लेख आपके लिए लाभप्रद रहा हो तो कृपया comment के माध्यम से मुझे ज़रूर बताएं और मेरी पोस्ट को अपने Friends के साथ Share भी कीजिये ।

आप सभी हमेशा स्वस्थ रहे यही Depression Jankari की कामना हैं

धन्यवाद ।

Post a Comment

6 Comments

  1. Replies
    1. thank you please subscribe my blog and follow us on our social media account

      Delete
  2. Good, very useful information....

    ReplyDelete
    Replies
    1. thank you please subscribe my blog and follow us on our social media account

      Delete
  3. Replies
    1. thank you please subscribe my blog and follow us on our social media account

      Delete

Please do not enter any spam link in the comment box.